श्री दादा दरबार खंडवा में श्री गुरुपूर्णिमा उत्सव दिनांक १० से १२ जुलाई २०१४ को
आयोजित किया जाएगा . जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने दर्शन प्राप्त करेंगे . इस उत्सव
हेतु महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली एवं शेष भारत से करीब ५ लाख
भक्तों के आने की संभावना है .
आश्रम में यह ८४वां गुरुपूर्णिमा उत्सव होगा। इस महोत्सव की व्यवस्था सञ्चालन हेतु ट्रस्ट द्वारा २५ विभिन्न समितियों
का गठन किया गया है . जिसमें लगभग ८०० सेवाधारियों द्वारा सेवा समर्पित की जाएगी .
इस वर्ष प्रकाश व्यवस्था, प्रसाद वितरण व्यवस्था सुचारु एवं सुविधाजनक बनाई जा रही है . प्रसाद
वितरण व्यवस्था ६ खिड़कियों से सतत जारी रहेगी . दर्शनार्थियों को पंक्तिबद्ध रूप से सतत
सेवा व् अभिषेक के दर्शन करवाए जाएंगे .
इस वर्ष उत्सव में वृहद रूप से प्रसादी की व्यवस्था की गई है . भक्तों को नुक्ती, पूरी,
खिचड़ी आदि प्रसाद व भोजन के रूप में वितरित किये जाएंगे . इस अवसर पर लगभग १५० टिन शुद्ध
देशी घी, पूरी हेतु ६० क्विंटल आटा, नुक्ती हेतु २० क्विंटल शक्कर, २० क्विंटल बेसन
एवं २० क्विंटल दाल चावल खिचड़ी हेतु प्रयुक्त होने की व्यवस्था है .
पर्व पर परंपरा के अनुसार दोनों समाधियों पर दूध दही घी शक्कर तथा गंगा ,नर्मदा जल
से अभिषेक स्नान होगा १२१ दीप मालिकाओ से महा आरती तथा बड़ा हवन भी किया जाएगा .लाखों की
संख्या में सूखे नारियल व हवन सामग्री धुनिमाता को समर्पित किये जाने की संभावना है .
उत्सव में प्रशासकीय व्यवस्था ,पुलिस व्यवस्था ,विद्युत व्यवस्था ,चिकित्सा व्यवस्था
, साफ़ सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम,
पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी तन
मन धन से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं .
सम्पूर्ण प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया सकारात्मक सुचनाये प्रकाशित करने एवं सभी गतिविधियों से दूरस्थ भक्तों को परिचित
कराने हेतु तत्पर हैं ।